मुंगेर, जनवरी 21 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा के सरपंच पुत्र इंद्रजीत प्रताप वर्मन उर्फ बुद्धि हत्याकांड में पुलिस ने 17 महीने बाद जांच की रफ्तार तेज करते हुए एक नामजद को पूछताछ के लिए थाना बुलाया है। मामले में बढ़ते जनदवाब के बीच पुलिस ने अमन कुमार को हिरासत में लेकर उससे हत्या की कड़ी से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ शुरू की है। गौरतलब है कि घटना के 17 महीने बीत जाने के बावजूद पुलिस किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है, जिससे पीड़ित परिवार के साथ-साथ पूरे प्रखंड में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही थी। लंबे समय तक कार्रवाई ठप रहने और जांच में प्रगति नहीं होने को लेकर लोग लगातार सवाल उठा रहे थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है और मामले की गंभीरता से जांच ...