मुंगेर, जनवरी 22 -- धरहरा,एक संवाददाता। धरहरा थाना क्षेत्र में सरपंच पुत्र इंद्रजीत प्रताप वर्मन उर्फ बुद्धि की मामले में नामजद अमन कुमार से दूसरे दिन भी पुलिस ने पूछताछ की। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ आज दूसरे दिन भी जारी रही। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ अभिषेक आनंद स्वयं पूछताछ की। हत्या से जुड़े तथ्यों का मिलान कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घटना से संबंधित पुराने बिंदुओं की फिर से समीक्षा की जा रही है। ताकि वास्तविक परिस्थिति स्पष्ट हो सके। जांच में देरी से नाराज स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि पुलिस की सक्रियता से अब मामले में ठोस प्रगति होगी और पीड़ित परिवार को न्याय मिलने का रास्ता खुलेगा। पुलिस ने संकेत दिया है कि पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जल्द की जाएगी। -----------

हिंदी ...