मोतिहारी, जुलाई 12 -- मधुबन, निज संवाददाता। मधुबन की दो पंचायतों में हुए पंचायत उपचुनाव का शुक्रवार को प्रखंड के आईटी भवन में मतगणना हुई। मतगणना में सवंगिया पंचायत से सरपंच पद पर विश्वनाथ सहनी 1131 मतों से बाजी मार ली। विश्वनाथ सहनी को 2372 मत मिले। जबकि रामप्रसाद ठाकुर 1241 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं मधुबन दक्षिणी के वार्ड नं.9 की मतगणना में उदय कुमार सहनी ने 97 मतों से वार्ड सदस्य पद पर जीत हासिल की। उदय कुमार सहनी को 175 मत मिले। वहीं भिखारी महतो 78 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। आरओ रजनीश कुमार व एआरओ प्रभात ने बताया कि सभी विजयी प्रत्याशियों व निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दे दिया गया है। बताया कि दुलमा पंचायत के वार्ड नं.12 से उमेश सहनी, मधुबन उतरी के वार्ड नं.4 से रागिनी देवी व गड़हिया पंचायत के वार्ड नं.1 से अजय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.