बेगुसराय, जनवरी 1 -- नावकोठी, निज संवाददाता। नावकोठी में बुधवार को सरपंच संघ की बैठक हुई। अध्यक्षता समसा पंचायत के सरपंच बाबू साहेब कुंवर उर्फ पंकज कुमार ने की। बैठक में नावकोठी पंचायत के सरपंच सुशील कुमार के साथ कथित पुलिस मारपीट का मामला प्रमुखता से उठाया गया। सरपंच सुशील कुमार ने थाने में पदस्थापित प्रशिक्षु एसडीपीओ सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी पर 25 दिसंबर को उन्हें पंचायत करने के बहाने घर के पास से बुलाकर थाना परिसर स्थित कंप्यूटर कक्ष में मारपीट करने का आरोप लगाया। सरपंच ने आक्रोश जताते हुए थानाध्यक्ष, उनके बॉडीगार्ड, पुलिसकर्मी एवं चालक द्वारा बारी-बारी से बेरहमी से पिटाई करने की बात कही। इसका वीडियो भी बनाये जाने की बात कही। बाद में उन्हें पीआर बॉन्ड पर रात में छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि पिटाई के कारण दोनों पैरों के तलवे सूज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.