रांची, जून 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। ट्राइब फर्स्ट अभियान झारखंड ने सरना जनजाति की रीति-विधि परंपरा में बदलाव लाने वालों से सावधान रहने का आह्वान किया है। सरना समाज के पाहन परंपरागत व्यवस्था को तोड़ने का प्रयास करने वालों को सबक सिखाएंगे। पंचायत के नया भुसूर मैदान में पाहन महासम्मेलन का आयोजन किया गया। पाहन झिरगा मुंडा द्वारा विभिन्न परंपरागत तरीके से पूजा किए जाने के बाद दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। कार्यक्रम में रांची जिला व आसपास के इलाकों से आए पाहनों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सम्मेलन के आयोजन का उद्देश्य जनजाति समाज के पाहनों के माध्यम से एकजुट करना है। सरना समाज में रूढ़िवादी परंपरा के मुताबिक रीति-विधि संपन्न कराने वाले पाहन का महत्वपूर्ण स्थान है। इसके बिना जनजाति समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.