रांची, जनवरी 21 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड से सरना धर्मावलंबियों का एक जत्था झामुमो के प्रखंड सचिव सहिन्द्र लकड़ा के नेतृत्व में वसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को गुमला जिला के सिरसी-ता नाले में आयोजित राजकीय समारोह सरना धर्म आध्यात्मिक महासमागम में भाग लेने के लिए रवाना होगा। सहिन्द्र लकड़ा ने बताया कि इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में विधायक भूषण तिर्की, जिग्गा सुसारन होरो, राजेश कच्छप, रामसूर्या मुंडा एवं सुखराम उरांव शामिल रहेंगे। इस महासमागम में झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, असम और गुजरात समेत कई राज्यों से सरना धर्मावलंबी भाग लेंगे। आयोजन को सफल बनाने में विमल उरांव, संतोष लकड़ा, मंगरा उरांव, मन्ना खेस, बुधराम उरांव, करमचंद कुजूर, जीवन उरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.