मेरठ, फरवरी 1 -- सरधना। तहसील कार्यालय में सरधना विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत आपत्तियों की सुनवाई की गई। तहसीलदार ज्योति सिंह ने तहसील परिसर में पहुंचकर मतदाताओं की समस्याएं सुनीं और प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर उनका निस्तारण कराया। सुनवाई के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने, संशोधन और स्थानांतरण से संबंधित आपत्तियां दर्ज की गईं। तहसीलदार ज्योति सिंह ने बताया कि अभियान के अंतर्गत करीब एक हजार नोटिसों का निस्तारण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूट न जाए, इसके लिए सभी मामलों का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहि...