मेरठ, मार्च 9 -- मेरठ/सरधना, हिटी। सरधना में दौराला पुल पर रोडरेज में असलम की पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की है। आरोपियों ने हत्या में जो दो बाइक प्रयुक्त की थी, उन्हें भी बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। सरधना में 6 मार्च को दौराला पुल पर बाइक टकराने को लेकर दो पक्ष में विवाद हुआ था। इस दौरान असलम पुत्र इस्तेकार निवासी गांव पिठलोकर की पुलिस के सामने ही पीटकर हत्या कर दी गई थी। प्रकरण में पीड़ित पक्ष से रिजवान पुत्र महफूज ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल एक आरोपी रितिक पुत्र बोबी निवासी गांव बेगमाबाद सरधना को दबोच लिया था। आरोपी से पूछताछ के बाद चार अन्य आरोपियों अखिल पुत्र रामकुमार, शेखर पुत्र वीरेन्द्र, विनय पुत्र मनोज, शेखर उर्फ गोलू पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.