मेरठ, फरवरी 5 -- सरधना। नामी कंपनियों के फर्जी टैग लगाकर बेडशीट तैयार करने वाले लोगों का एसओजी ने भंडाफोड़ किया है। सरधना में तैयार की जा रही ये नकली बेडशीट देशभर में सप्लाई की जा रही थी। बुधवार को एसओजी ने डी-डिकोर कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर अलग-अलग इलाकों में स्थित छह गोदामों पर छापा मारा। इस दौरान करीब 70 लाख रुपये कीमत की नकली बेडशीट और अन्य सामग्री बरामद की गई। टीम ने मौके से आठ लोगों को हिरासत में लिया जिन्हें थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पूरी कार्रवाई एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर हुई, जिसका नेतृत्व एसओजी प्रभारी अखिलेश गौड़ ने किया। इस कार्रवाई से स्थानीय पुलिस को अलग रखा गया है। बुधवार को डी-डिकोर कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर अजय कुमार एसओजी के साथ सरधना पहुंचे। सबसे पहले टीम ने मोहल्ला धर्मपुरा स्थित शहजाद टेक्सटाइल पर द...