मेरठ, फरवरी 7 -- सरधना सरधना के इमरान अंसारी उर्फ दाउद ने नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सरधना पहुंचने पर युवाओं ने उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। दिल्ली में जीके फिटनेस की ओर से मिस्टर एंड मिस नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में बॉडी बिल्डिर्स ने प्रतिभाग किया। सरधना के इमरान अंसारी ने भी चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। इमरान ने 75-80 किलो वर्ग भार में गोल्ड मेडल अपने नाम कर चैंपियन का खिताब जीता। आयोजकों ने इमरान को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सरधना पहुंचने पर युवाओं ने इमरान का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...