बोकारो, दिसम्बर 5 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सरदार पटेल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को इंटर हाउस कबबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप से बालक बालिका खिलाड़ी व जूनियर ग्रुप से बालक व बालिका खिलाड़ी शामिल हुए। जिसमें कबबड्डी फाइनल मैच में सीनियर लड़को व लड़कियों के ग्रुप से जैस्मिन हाउस व जूनियर लड़के के ग्रुप से डैफोडिल हाउस व जूनियर लड़कियों के ग्रुप से जैस्मिन हाउस ने जीत हासिल किया। जबकि खो-खो प्रतियोगिता में लोटस हाउस ने मैच जीता। इस मौके पर प्राचार्य सुमित कुमार , उपप्राचार्या पूनम सिंह व शैक्षणिक प्रभारी श्रीकान्त सिंह कौशल , प्रभारी विधान चन्द्र महतो, सुमन कुमार ठाकुर समेत अन्य सभी शिक्षक व कर्मचारी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.