सहारनपुर, अक्टूबर 31 -- राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की वजह से ही देश का एकीकरण संभव हो सका है। कहा कि इसलिए आज सरकार उनकी जयंती पूरे देश में एकता दिवस के रूप में मना रही है। शुक्रवार को नगर स्थित प्रीत विहार कॉलोनी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा के आवास पर अभिनंदन कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के कारण ही कश्मीर को अलग संविधान और अलग झंडा दिया गया। कहा कि कांग्रेस की इस गलती का खामियाजा देश को भुगतना पड़ा। कांता कर्दम ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की 550 से अधिक रियासतों का भारत संघ में विलय कराया। एक भारत श्रेष्ठ भारत का विचार उनके लिए सर्वोपरि था। पटेल ने एक बार कहा था कि उन्हें सबसे ज्यादा खुशी राष्ट्र की सेवा करने से मिलती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.