जमशेदपुर, नवम्बर 1 -- राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक, भारत के प्रथम गृहमंत्री एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को जमशेदपुर महानगर भाजपा ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत को एक सूत्र में बांधने का महान कार्य किया। देश की 562 रियासतों के एकीकरण में उनकी भूमिका अमूल्य रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार उसी एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार कर रही है। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि सरदार पटेल केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा और त्याग की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने देशहित में प्रधानमंत्री पद का त्याग कर सच्चे नेतृत्व का परिचय दिया। पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें याद दिलाता है कि भारत की असली ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.