रुडकी, दिसम्बर 15 -- लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर सोमवार को रेलवे स्टेशन के सरदार वल्लभभाई पटेल तिराहा पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने सरदार पटेल के योगदान को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और संप्रभुता के संरक्षण में सरदार पटेल की भूमिका ऐतिहासिक रही है। देशी रियासतों के एकीकरण से लेकर मजबूत प्रशासनिक ढांचे की स्थापना तक, उनके विचार और निर्णय आज भी राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक हैं। सरदार पटेल के आदर्श-दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और अनुशासन-हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.