बरेली, नवम्बर 1 -- बरेली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को कुर्मी क्षत्रिय सभा ने ब्रह्मपुरा स्थित सरदार पटेल स्मारक छात्रावास में भव्य कार्यक्रम का आयोजन समाज के मेधावी छात्रों और 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव याद रखा जाएगा। समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत पटेल, विधायक डॉ. एमपी आर्य, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गंगवार (वीरू), अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.