पलामू, सितम्बर 20 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सदर मेदिनीनगर प्रखंड के सरजा पंचायत अंतर्गत सालो गांव के धटवाटांड़ टोला में दो किसानों की फसल को हाथी ने शुक्रवार की आधी रात में रौंदकर नष्ट कर दिया है। खड़ी फसल नष्ट हो जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गई। सरजा ग्राम पंचायत की मुखिया अलका कुमारी ने क्षतिग्रस्त धान और मक्के की फसल का शनिवार को जायजा लिया। उन्होंने बताया कि किसान कड़ी मेहनत और मशक्कत करके फसल को इस वर्ष जोरदार बारिश के बाद भी बचाएं थे, फसल बर्बाद होने से किसानों की समस्या बढ़ गई है। मामले की जानकारी संबंधित वन विभाग को दी गई है। एक हाथी ने फसल नष्ट किया और बेतला की जंगल की ओर चला गया। पूर्व मुखिया आनंद कुमार ने बताया की किसानों को उचित मुआवजा देने की पहल वन विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग से करने की जरूरत है। हाथियों के उत्पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.