कुशीनगर, नवम्बर 20 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। खड्डा के कोपजंगल स्थित वृहद पशु आश्रय स्थल के कर्ता धर्ता सरकार से 437 गोवंश के पालन पोषण का खर्च ले रहे हैं मगर वहां महज 300 गोवंश ही मौजूद हैं। यह खुलासा तब हुआ जब बीते 16 नवंबर को गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष यशवंत उर्फ अतुल सिंह ने वृहद पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया था। आयोग उपाध्यक्ष ने सीडीओ को पूरे मामले की जांच कर हीककत का पता लगाने व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बीते 16 नवंबर को गो सेवा आयोग उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कोपजंगल के वृहद पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया था। वहां की व्यवस्थाएं देखने के साथ ही गो पूजन भी किया था। इस दौरान उन्होंने वहां के रिकार्ड देखे। रिकॉर्ड के अनुसार आश्रय स्थल पर कुल 437 गोवंश का पालन पोषण किया जा रहा है। आयोग उपाध्यक्ष ने गोवंश की गणना करायी तो इनकी कुल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.