नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को केंद्र सरकार पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया। कहा कि संविधान की नींव सामाजिक न्याय है। कांग्रेस की अनुसूचित जाति सलाहकार समिति की पहली बैठक को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों ने पिछली कांग्रेस सरकारों द्वारा दलितों के लिए शिक्षा और नौकरियों के क्षेत्र में की गई पहलों को उलट दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आरक्षण को कमजोर किया है। वह समानता को बढ़ावा नहीं देती, बल्कि भेदभाव को सही ठहराती है। खरगे ने कहा कि हम बाबा साहेब के संविधान को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने देंगे। कांग्रेस ने आजादी से पहले ही समाज से भेदभाव खत्म करने का संकल्प लिया था और इसे खत्म करने में राज्य की भूमिका को पहचाना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.