देहरादून, जुलाई 11 -- देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में कांग्रेस की सरकार बनने पर पूर्व सैनिकों की अहम भूमिका रहेगी। पूर्व सैनिकों के लिए अलग से नीतियां बनाई जाएंगी। कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के नव नियुक्त अध्यक्ष की ताजपोशी और पूर्व अध्यक्ष की विदाई पर शुक्रवार को कांग्रेस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह बात कही। इस दौरान नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन सिंह नेगी (सेनि) के पदभार ग्रहण किया और निवर्तमान अध्यक्ष कैप्टन बलबीर सिंह रावत को विदाई दी गई। इस दौरान कर्नल नेगी ने कहा कि वे पूरी निष्ठा व ताकत से कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग को व कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए एक सच्चे सैनिक की तरह दिन रात काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का यह गौरव है कि हमने देश की रक्षा के लिए राइफल मैन से लेकर सेना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.