लखनऊ, फरवरी 15 -- आधुनिक एवं यूनानी चिकित्सा के समन्वय पर बल दिया गया लखनऊ, कार्यालय संवाददाता प्रदेश में यूनानी चिकित्सा का दायरा बढ़ेगा। सरकार प्रदेश में यूनानी मेडिकल कॉलेज और डिस्पेंसरी खुलेगी। ये बातें रविवार को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कन्वेंशन सेंटर में आयोजित नेशनल यूनानी डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सम्मेलन में कहीं। प्रसिद्ध चिकित्सक स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सेवी हकीम अजमल खान के जन्मदिवस पर यूनानी दिवस समारोह पर वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि यूनानी विधा आम जनमानस में लोकप्रिय भारतीय चिकित्सा पद्धति है। ये एक प्राकृतिक एवं कारगर पद्धति है। आयोजक सचिव डॉ. नाजिर अब्बास,यूनानी सेवाओं के निदेशक प्रो. जमाल अख्तर ने यूनानी चिकित्सा की उपयोगिता बतायी। यूनानी एम्स खोला जाए डॉ....