रिषिकेष, फरवरी 7 -- वन भूमि सर्वे के खिलाफ कई दिनों से धरना दे रहे क्षेत्रवासियों को कांग्रेस की ओर से शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर जनता सर्वोच्च न्यायालय से ना लड़े, बल्कि सरकार की ओर से इस लड़ाई को पक्षकार बनकर मजबूती से लड़ना चाहिए। जनता इसीलिए सरकार चुनती है और यह सरकार का कर्तव्य और नैतिक जिम्मेदारी है। शनिवार को बापूग्राम स्थित भूमियाल देवता मंदिर में वन भूमि सर्वे के खिलाफ क्षेत्रवासियों का धरना जारी रहा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धरने में पहुंचकर अपना समर्थन दिया। उन्होंने मामले को लेकर सीएस से फोन पर बात की और कहा कि शीघ्र बापूग्राम का कोई ठोस रास्ता निकालें। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस संदर्भ में मुख्यमंत्री से बात करेंगे। उन्होंने सरकार से मांग की कि कैबिनेट शीघ्र बापूग...