पटना, जनवरी 27 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा है कि मधुबनी की समृद्धि यात्रा में सरकार ने मान लिया कि 2025 के पहले बिहार में कुछ नहीं हुआ था। इस तरह की बातें नीति आयोग की रिपोर्ट से भी स्पष्ट होती है। आयोग की रिपोर्ट से साफ है कि बिहार शिक्षा के क्षेत्र में, चिकित्सा के क्षेत्र में, मानवीय सूचकांक और सड़क और भवन निर्माण के मामले में निचले पायदान पर है। बिहार में अगर कुछ विकास हुआ है तो वह है भ्रष्टाचार है। एनडीए के नेताओं को इस पर अपनी राय रखनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...