देवरिया, सितम्बर 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। प्रदेश सरकार ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की धनराशि बढ़ा दी है। इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख की धनराशि खर्च होगी। इस योजना में पहले यह धनराशि 51 हजार थी। धनराशि बढ़ाने के साथ ही इस बार कन्या की विदाई के दौरान सूखा फल व लड्डू भी दिया जाएगा। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पूर्व में निर्धारित योजना पर होने वाले खर्च की राशि को सरकार ने दोगुना कर दिया है। वर्ष 2025-26 में पूर्व में निर्धारित धनराशि 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपया कर दिया गया है। जिसमें विवाहोपरांत कन्या के खाते में 60 हजार रुपए भेजे जाएंगे। इसके अलावा 25 हजार रुपए में विदाई की सामग्री दी जाएगी। जबकि भोजन टेंट, कुर्सी, पेयजल, विद्युत प्रकाश आदि ...