नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार के बजट को हवा-हवाई करार दिया। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से पेश एक लाख करोड़ रुपये के बजट का कोई भी आर्थिक विश्लेषण में आधार नहीं है। अगर सरकार के पास वास्तव में एक लाख करोड़ रुपये का रेवेन्यू आ रहा होता तो वह आर्थिक सर्वेक्षण सदन में जरूर रखती। उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि वह आर्थिक सर्वेक्षण को सदन में रखे। इससे उसके फर्जी बजट की पोल खुल जाएगी। उन्होंने कहा कि 'आप की सरकार ने हमेशा शिक्षा को एक चौथाई बजट दिया, लेकिन ये 10 साल में पहली बार है जब शिक्षा का बजट 20 फीसदी से नीचे गया। एमसीडी को दिए जाने वाले बजट में हर साल वृद्धि होती रही है, लेकिन इस बार भाजपा ने पिछले साल की तुलना में 1526 करोड़ रुपये कम कर दिया। आतिशी ने कहा कि भाजपा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.