संतकबीरनगर, फरवरी 9 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। शारदावाणी विद्या मंदिर कटबन्ध खलीलाबाद में रविवार को प्रबन्धक एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने प्रबन्धक हित की लड़ाई में हर तरह से साथ देने का वादा किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गोस्वामी गौरव भारती ने कहा कि प्रदेश के सभी प्रबन्धकों की सेवा सुरक्षा सरकार द्वारा सुनिश्चित होनी चाहिए। परन्तु प्रबन्धक अपने को कमजोर समझ कर बैठ गया है तो कहीं राजनीतिकरण के चक्कर में पड़ कर अपने भविष्य को सुरक्षित करने की बात भूल गया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रबन्धक की भावनाएं ऐसी ही रही तो वह दिन भी दूर नहीं जब प्रबन्धकों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। इसके लिए आप सभी को एकजुट होने की जरूरत है। प्रदेश महामंत्री डॉ विनीत मिश्रा ने कहा कि जो प्...