अमरोहा, फरवरी 21 -- किसानों को सरकार द्वारा घोषित लिमिट के मुताबिक पांच लाख रुपया क्रेडिट कार्ड नहीं मिल रहा है। अनुदान राशि भी वापस नहीं की जा रही है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन शनिवार को एसडीएम हिमांशु उपाध्याय को सौंपते हुए भारतीय किसान संघ ने उक्त बात कही। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा ने कहा कि सरकार के द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख करने की घोषणा 2025 में की गई। लेकिन, अभी तक बैंक किसानों को उसका लाभ नहीं दिया जा रहा है। लगभग पहले 2 वर्ष से 3.1 अनुदान राशि वापस नहीं किया गया है। हर घर जल, हर घर नल योजना के तहत तमाम गांव में बनी पानी की टंकी कई वर्ष बीतने के बाद भी चालू नहीं की गई हैं। ब्लाक अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने कहा की आपूर्ति विभाग द्वारा अनेकों पात्र राशन कार्ड धारकों के कार्ड काट दिए जाते हैं और फिर उन...