जामताड़ा, मई 21 -- सरकार गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने का कर रही है प्रयास : राजीव रंजन प्रसाद जामताड़ा,प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश के अलग-अलग जिले में संचालित निबंधीत 23 गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने, देसी नस्ल के गोवंशीय पशुओं का संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर झारखंड गो सेवा आयोग गंभीर है।यही नहीं गोबर संस्करण से हजारों महिलाओं को रोजगार से जोड़कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से झारखंड गौ सेवा आयोग काम कर रही है। उक्त बातें मंगलवार को श्रीश्री कृष्ण गौशाला चाकड़ी के निरीक्षण के दौरान झारखंड गौ सेवा आयोग रांची के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने पत्रकारों से कहा। राजीव रंजन प्रसाद ने कहा पूरे राज्य में 23 निबंधीत गौशाला संचालित है। वर्तमान हेमंत सरकार गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहा है। आयोग के पिछले डेरी वर्षों के कार्यकाल में ग...