रांची, दिसम्बर 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू द्वारा राज्यसभा में चाईबासा की घटना को लेकर लगाए गए सभी आरोप को पूरी तरह से निराधार, राजनीति से प्रेरित और भ्रामक करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह प्रयास राज्य की लोकप्रिय और आदिवासी हितैषी सरकार को बदनाम करने की एक विफल कोशिश है। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि चाईबासा में पोखरिया टाटा बायपास रोड पर स्थानीय लोगों की मांगें जायज थीं, लेकिन भाजपा समर्थित कुछ तत्वों ने शांतिपूर्ण विरोध को अराजकता और कानून व्यवस्था भंग करने के प्रयास में बदल दिया। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने और किसी भी बड़े हिंसक टकराव को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए। लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.