सरकार के विकास एजेंडे को लेकर गांव गांव जाएंगे कार्यकर्ता
देवरिया, फरवरी 8 -- देवरिया। निज संवाददाताभारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के बाद द्वितीय चरण में भाजपा कार्यकर्ता गांव चलो अभियान के तहत सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के एजेंडों को गांव-गांव पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान 7 फरवरी से जिले में शुरू है जो चुनाव के समय तक चलेगा। यह बातें जिलाध्यक्ष सिंह ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग डाक बंगले पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की बदौलत केंद्र में पुनः बीजेपी की सरकार बनेगी। किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, गरीबों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को आवास, नारी शक्ति बंदन जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ देश व प्रदेश की जनता को मिल रहा है। इससे जनता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.