लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंजीनियर अंकित अवस्थी ने कहा कि राज्य सरकार के नेतृत्व में गन्ना व चीनी उद्योग ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। पिछली सरकारों ने चीनी मिलों को औने-पौने दामों में बेचकर किसानों को नुकसान पहुंचाया, वहीं योगी सरकार ने पारदर्शी नीति से उद्योग को नई ऊर्जा दी है। प्रदेश में अब तक 12,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है, इससे चार नई चीनी मिलें स्थापित हुईं और छह बंद मिलें फिर से संचालित की गईं। 42 मिलों का क्षमता विस्तार किया गया है। दो मिलों में सीबीजी संयंत्र भी लगाए गए हैं। यह बात बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय जनता मोर्चा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष इंजी. अंकित अवस्थी ने कही। उन्होंने कहा कि स्मार्ट गन्ना किसान आनलाइन व्यवस्था ने पर्ची निर्गमन, सट्टा और भुगतान प्रक...