पिथौरागढ़, मार्च 21 -- पिथौरागढ़। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी के निर्देश पर यहां रामलीला मैदान में राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। 23 मार्च को रामलीला मैदान में जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविरों के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल में बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी जायजा लिया । उन्होंने अधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल व भव्य आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।इस दौरान जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कविता भगत, उपनिदेशक एनआईसी गौरव कुमार, सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.