देहरादून, मार्च 20 -- राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आगामी 23 मार्च को परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय में श्री देवसुमन नगर मंडल और शहीद दुर्गा मल्ल मंडल के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने और अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने का सुनहरा अवसर है। पार्टी कार्यकर्ता जनसंपर्क बढ़ाएं और लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही, मसूरी विधानसभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.