रांची, मार्च 17 -- रांची। विशेष संवाददाता रांची में सिवरेज और ड्रेनेज सिस्टम को लेकर दायर जनहित याचिका हाईकोर्ट ने सरकार के जवाब के बाद निष्पादित कर दी। चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने याचिका निष्पादित कर दी। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि शहर में सात ट्रीटमेंट प्लांट बनना है। इसके लिए जमीन चिन्हित की जा रही है । जो काम शेष हैं, उसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। फेज वन के सीवरेज के कार्य को लगभग पूरा कर लिया गया है। फेज टू का काम चल रहा है। सरकार समय से काम कर रही है। आगे के काम भी समय पर पूरा कर लिए जाएंगे। कोर्ट द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों का पालन कर लिया गया है। इसलिए अब इस याचिका को निष्पादित कर दिया जाना चाहिए। इसके बाद अदालत ने याचिका निष्पादित कर दी। बता दें कि सिवरेज-ड्रेनेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.