बांदा, अप्रैल 17 -- बांदा। संवाददाता कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अशोक लाट के पास नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को दिया। ईडी पर सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इस ओर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारियों और जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि ईडी मौजूदा सरकार के इशारे पर काम कर रही है। कांग्रेस के बढ़ते हुए जनाधार को देखते हुए विपक्ष को दबाने के उद्देश्य से इस तरह की कार्यवाहियां अमल में लाई जा रही हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता से वर्तमान सरकार डर रही है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष लालू दुबे, संकटा प्रसाद त्रिपाठी,सत्य प्रकाश द्विवेदी,सूरज बाजपेई,बी लाल,संतोष द्विवेदी,केपी सेन अशोक वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.