विकासनगर, अक्टूबर 27 -- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से सोमवार को अटकफार्म में कार्यकर्ता संवाद एवं परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के साथ ही पार्टी के आगामी आयोजनों पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि हमारे युवा कार्यकर्ता बहुत सजग हैं और हमें उन्हें और मजबूत बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पार्टी द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम को अपने-अपने बूथ तक पहुंचाएं और भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाएं। कहा कि यह सदी भाजपा की विचारधारा और देश के विकास की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, केंद्र और प्रदेश सरकार क...