बुलंदशहर, जून 7 -- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। केंद्र सरकार के 11 साल का कार्यकाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष डीएम रोड पर होटल ग्रीन इंडिया केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संगठनात्मक अभियान के निमित्त जिला कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार के जनकल्याण के कार्यों को जनता के बीच जाकर बताएं। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने और संचालन संतोष वाल्मीकि और दीपक ऋषि ने संयुक्त रूप से किया। सांसद डॉ. भोला सिंह, विधायक अनिल शर्मा, विधायक देवेंद्र लोधी, विधायक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.