वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने मंगलवार को बनारस में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए विपक्षी दलों को घेरा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिये कहा कि जो लोग आठ वर्षों के कार्यों पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। भाजपा सरकार में काशी से मेरठ तक हर जिले में विकास की गंगा बही, जो अनवरत बहती रहेगी। इसी बल पर 2024 लोकसभा चुनाव से शुरू भाजपा की विजय यात्रा हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद 2026 और 2027 में भी जारी रहेगी। उपमुख्यमंत्री सर्किट हाउस में प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ें या अलग होकर, अगली सरकार भी भाजपा की ही बनेगी। भाजपा सरकार ने आठ सालों में भ्रष्टाचारमुक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.