मुजफ्फर नगर, मार्च 26 -- बुढ़ाना। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के‌ आठ साल पूरे होने पर तहसील परिसर में उत्सव मनाया गया। जिसमें रालोद के विधायक राजपाल बालियान ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन और उनके विजनरी नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा और सुशासन के प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे हुए हैं। 27 मार्च तक प्रदेश में विकास उत्सव मनेगा। इसमें अन्नदाता किसान, युवा, मातृशक्ति, हस्तशिल्प व उद्यमी सम्मानित होंगे। इसमें केंद्र सरकार के 10 व प्रदेश के 8 वर्षों की विकास यात्रा को जनता के समक्ष रखा जाएगा। यहां एसडीएम राजकुमार भारती ने रालोद विधायक राजपाल बालियान को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम सेवा, सुरक्षा और सुशासन की थीम पर 25 से 27 मार्च तक चलेगा। इस मौके पर तहसीलदार महेंद्र सिंह, बीडीओ सती...