लखनऊ, मार्च 21 -- सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूरे होने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 25, 26 और 27 मार्च को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। जिलाधिकारी विशाख जी ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि जूपिटर हाल के पीछे लॉन में जर्मन हैंगर लगा कर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, निर्माण निगम, लखनऊ विकास प्राधिकरण, नगर निगम, पर्यटन, पुलिस प्रशासन, एक जनपद एक उत्पाद आदि विभागों द्वारा अपनी महत्पूर्ण योजनाओं के माडल या फोटोग्राफ प्रदर्शित करेंगे। साथ ही पिछले 8 सालों में जो भी लोकार्पण और शिलान्यास हुए है उनको प्रदर्शनी स्थल पर विभागवार डिस्प्ले किया जाएगा। प्रदर्शनी स्थल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.