अररिया, मई 31 -- बीते 24 दिनों से जारी हड़ताल हुई समाप्त काम पर लौटने लगे राजस्व कर्मचारी फारबिसगंज,एक संवाददाता। बिहार में सात मई से चल रही राजस्व कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। सरकार द्वारा दिए गए सख्त अल्टीमेटम के बाद कर्मियों ने 24 दिन बाद पीछे हटते हुए अपने-अपने पदस्थापन स्थल पर योगदान देना शुरू कर दिया है। इस संबंध में राजस्व कर्मचारी संघ ने विभाग को पत्र लिखकर हड़ताल समाप्त करने की सूचना दी है। गौरतलब है कि राज्य भर में करीब 4 हजार राजस्व कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिया था कि 30 मई शाम 5 बजे तक हड़ताल समाप्त कर कार्य पर लौटने वाले कर्मचारियों को उपार्जित अवकाश पर मानते हुए सेवा नियमित मानी जाएगी। निर्धारित समय सीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.