बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- सरकार की योजनाओं से बढ़ी जीविका दीदियों की आमदनी जिलाधिकारी ने जुआफर बाजार में दीदियों से किया सीधा संवाद महिला संवाद में 8 हजार से अधिक ग्रामीणों ने लिया भाग दीदियों ने बताया- सरकार की योजनाओं से मिली नई राह फोटो: 28नालंदा01: सिलाव प्रखंड के जुआफर बाजार में महिला संवाद के दौरान डीएम शशांक शुभंकर व अन्य। नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव प्रखंड के जुआफर बाजार स्थित शक्ति जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम हुआ। यहां 24 जीविका समूह सक्रिय हैं। जिनसे 260 से अधिक परिवार जुड़े हुए हैं। जीविका दीदियों ने जिलाधिकारी शशांक शुभंकर का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महिला संवाद जीविका दीदियों के लाभ, आकांक्षाओं और जरूरतों को जानने का मंच है। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा उठाए गए हर मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर स्था...