खगडि़या, जून 16 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि मानसी प्रखंड अंतर्गत बलहा बाजार में रविवार को आयोजित महिला संवाद में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार रंजन ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं सफलता की नई गाथा लिख रही है। महिलाएं न आर्थिक रूप से सशक्त होकर परिवार के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। उन्होंने कार्यक्रम में सरकार की कई योजनाओं की विस्तृत जानकारी महिलाओं को दी। स्वाभिमान ग्राम संगठन बलहा में महिला संवाद का उद्घाटन प्रखंड परियोजना प्रबंधक घनश्याम दीनबंधु, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार रंजन, प्रेरणा एवं दीप संकुल संघ के निदेशक मंडल सदस्य, जनप्रतिनिधि सहित स्वाभिमान ग्राम संगठन के अध्यक्ष नायडो देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक घनश्याम दीनबंधु न...