पटना, फरवरी 4 -- जनसुराज ने कहा है कि राज्य का बजट भाषण मात्र 12 मिनट में समाप्त हो गया, जो यह दर्शाता है कि सरकार बिहार और यहां के लोगों के प्रति कितनी गंभीर है। यह रवैया साफ तौर पर बताता है कि वित्त मंत्री और राज्य सरकार बिहार के विकास और जनहित को लेकर कितनी लापरवाह है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ कुमार, मीडिया प्रभारी ओबैदुर रहमान ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कहा कि वर्ष 2025 में प्रति व्यक्ति आय 68624 रुपये थी, जो 2026 में मात्र 20 रुपये बढ़ी है। यह वृद्धि राज्य की आर्थिक स्थिति की वास्तविक तस्वीर दिखाती है। सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बजट कटौती की है, जबकि कल्याण योजनाओं पर खर्च बढ़ाकर 38 हजार करोड़ से 58909 करोड़ रुपये कर दिया गया है। यह प्राथमिकताओं का गंभीर असंतुलन दर्शाता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.