अमरोहा, जुलाई 13 -- क्षेत्र के गांव बलदाना हीरा सिंह में शनिवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की पंचायत हुई। संगठन के पश्चिमी यूपी अध्यक्ष चौधरी उपेंद्र सिंह ने कहा सभी सरकारों की नीतियां किसानों को खेती से वंचित करने वाली हैं। इसके चलते नौजवानों का खेती से मोह भंग होता जा रहा है। कृषि प्रधान देश में किसान का बेटा खेती करने को तैयार नहीं है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने अपने जीवन के 30 वर्ष लगा कर हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट से किसानों को न्याय दिलाकर लाखों-करोड़ रुपये उनके खातों में पहुंचाए हैं। संसद और विधानसभा से जब तक किसानों के हक में कानून नही बनेंगे, तब तक किसान का भला होने वाला नहीं है। जिलाध्यक्ष जोरावर सिंह की मांग पर लकी गौसल को कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। पंचायत में तय हुआ कि आगामी 31 अगस्त को नगर के शि...