उन्नाव, दिसम्बर 24 -- उन्नाव। चीन ने दुनिया को उत्पादन की दिशा दिखाई, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस बयान पर सांसद साक्षी महाराज ने उन्हें किंग कर्तव्य विमूढ़ बताया। कहा कि विदेश में जाकर सरकार की निंदा करते-करते देश की निंदा करने लगते हैं। उन्हें इलाज ट्रीटमेंट की आवश्यकता है। भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान साक्षी महाराज ने कहा कि देश में पहले सुई भी विदेश से आया करती थी। आज हम लोग चंद्रलोक तक पहुंच गए हैं। यह सब राहुल को नहीं दिखाई देता है। बोले ये तो वहीं बात हुई कि सूर्य निकले और उल्लू को न दिखाई तो कोई क्या करे। राहुल गांधी के वोट चोरी के हल्ला पर बोले, कांग्रेस की हर बार सरकार वोट चोरी करके ही बनी थी। फिर कांग्रेस से निकले दल वोट चोरी करने लगे। वोट चोरी करके ही कांग्रेस ने सरदार पटेल को हराया था। पहली बार पारदर्शिता से देश...