वाराणसी, सितम्बर 19 -- वाराणसी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बनारस में अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच बढ़ते विवाद को प्रदेश सरकार की नाकामी करार दिया है। कहा कि वकील और पुलिस समाज के दो अहम स्तंभ हैं लेकिन आज दोनों पक्ष आमने-सामने हैं और सरकार मूकदर्शक बनी है। यह सिर्फ प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि सरकार की संवेदनहीनता भी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वकील केवल पेशेवर लोग नहीं बल्कि समाज में न्याय और संविधान की रक्षा करने वाले प्रहरी हैं। जब वही वकील अन्याय और उत्पीड़न का शिकार हों तो यह पूरे लोकतंत्र पर हमला है। वकील और पुलिस दोनों समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं, दोनों के बीच सामंजस्य सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन भाजपा सरकार की संवेदनहीनता के कारण स्थिति और बिगड़ती जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने पूछा कि काशी के सांसद नरेंद्र मोदी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.