आगरा, जनवरी 28 -- जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत सिढ़पुरा के हमीरपुर गांव में मनरेगा कार्ड धारक चौपाल आयोजित की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नई बीवीजीरामजी योजना की खामियां गिनाईं और इसे मनरेगा मजदूरों का अहित करने वाला बताया। हमीरपुर गांव में हुई मनरेगा कार्डधारक चौपाल के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि सरकार ने मनरेगा योजना के मूलरूप को परिवर्तित कर गरीब, किसानों और मजदूरों का अहित करने का प्रयास किया है। जिला महामंत्री विमल कुमार सिंह ने कहा कि मनरेगा एक योजना नहीं, बल्कि यह काम के अधिकार की एक गारन्टी है। काम के संवैधानिक अधिकार की पूर्ण बहाली होनी चाहिए और न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाना चाहिए। चौपाल को प्रतिभा सिंह व दीपू पाण्डेय ने भी संबोधित किया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष डा. अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.