आगरा, जनवरी 14 -- शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को मनरेगा नाम बदले जाने एवं एसएआई कार्य के विरोध में तहसील पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से धरना दिया। इसमें सरकार पर तानाशाही से लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी इस ऐतिहासिक योजना को कमजोर करने का कार्य किया गया है। ग्रामीण रोजगार के अधिकार पर प्रहार करने का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर मनरेगा बचाओ संघर्ष समिति के माध्यम से आंदोलन कर रही है। उन्होंने एसआईआर कार्य में वोट चोरी करने का भी आरोप लगाया है। वरिष्ठ नेता सत्यप्रकाश गुप्ता, पंडित अमित पाठक, चमन टेलर, श्याम बाबू चंचल, संतोष कुमार, शान मुहम्मद खान, आजम, सुशील चंद्र शर्मा, झम्मन सिंह लोधी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...