गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उपमुख्यमंत्री को 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बनाने संबंधी दिए गए बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख का बयान उनकी हताशा, निराशा और राजनीतिक दिवालियापन को दर्शाता है। सोमवार को गोरखपुर में हिन्दी बाजार स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में पंकज चौधरी ने कहा कि केन्द्र के 11 साल और प्रदेश में भाजपा सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों और जनाधार को देखकर अखिलेश यादव पूरी तरह हताशा में हैं। जनता ने सपा के जंगलराज को तिलांजलि देकर भाजपा पर विश्वास जताया है। आने वाले चुनाव में भी जनता सपा को सत्ता से दूर करेगी। कहा कि सपा को अपनी पार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.