छजलैट, मार्च 27 -- यूपी के मुरादाबाद में सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए छजलैट में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम दो भाजपा नेताओं की आपसी टशन की भेंट चढ़ गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को लेकर आपस में विवाद इतना बढ़ा कि नोकझोंक के बाद भाजपाइयों में हुए घमासान से पूरा ब्लॉक परिसर अखाड़े में बदल गया। दोनों के समर्थकों में जमकर पानी की बोतलें और कुर्सियां चलीं। सरकार के आठ साल पूरे होने पर प्रत्येक ब्लॉक व तहसील में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गुरुवार को इसी कड़ी में विकासखंड छजलैट के सभागार में कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व विधायक कांठ राजेश चुन्नू को बुलाया गया था। जब पूर्व विधायक कांठ सभागार में पहुंचे तो वहां मंच पर पहले से ही भाजपा के ही ब्लॉक प्रमुख राजपाल सिंह अपने समर्थकों के साथ बैठे थे। उनके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.